Skip to content
99techspot logo
  • Make Money
  • Whatsapp
  • Facebook
  • Instagram
  • Interenet
  • Android Apps
  • Computer Tricks
99techspot logo

जल्दी मोटापा कम करने के उपाय Motapa Kam Karne Ke Gharelu Upay

Posted onJune 15, 2022June 24, 2022 Updated June 24, 2022

मोटापा कम करने के उपाय : दोस्तों आज हम आपको Motapa Kam Karne Ka Tarika और Vajan Kaise Kam Kare इस बारे में विस्तार से बतायेगे। मोटापे का कारण कोई भी हो लेकिन मोटापे से आजकल हर कोई परेशान हैं। जब शरीर में जरूरत से अधिक चर्बी चढ़ जाती हैं, तो ये मोटापे का रूप ले लेती हैं। खराब जीवन शैली और अधिक वसा युक्त तला भुना भोजन खाने से मोटापे की समस्या पैदा होती हैं। कई लोगो मोटापा कम करने के लिए कम खाना शुरू कर देते हैं, लेकिन खाना कम खाने से मोटापा कम नहीं होता। मोटापा कम करने के लिए कम नहीं बल्कि भोजन सही तरीके से खाना चाहिए।

अगर आपका शरीर भोजन का सही तरीके से पाचन नहीं करेगा, तब भी आप मोटापे के शिकार हो जायेंगे। मोटापे को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि मोटापे के कारण आपका शरीर केवल देखने में ही बेकार नहीं लगता, बल्कि ये अपने साथ अनेक बीमारियों को लेकर आता हैं। मोटापा कम करना आसान नहीं हैं, लेकिन इतना भी मुश्किल नहीं, कि आप कर ना पाएं। मोटापा कम करने के लिए पौष्टिक खान पान के साथ साथ हमें अपनी जीवन शैली में कुछ परिवर्तन लाने होंगे। आप पढ़ रहे हैं। Motapa kais e ghataye इस बारे में।

motapa kam karne ke upaye
जल्दी मोटापा कम करने के उपाय Motapa Kam Karne Ke Gharelu Upay 2

आजकल कुछ लोग खुद को इतना व्यस्त रखने हैं, कि वो वजन कम करने के लिए अनेक प्रकार की दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। ये दवाइयां उनका मोटापा तो कम नहीं करती, लेकिन उनके शरीर को धीरे धीरे खोकला करती जाती हैं। मोटापा कम करने का सबसे अच्छा उपाय हैं,

भोजन को सही तरीके से और समय पर खाये। रोजाना योगा करे, और सुबह शाम पैदल घूमे। कुछ घरेलू नुस्खों द्वारा भी आप आसानी से बिना किसी नुकसान के मोटापा कम कर सकते हैं। आज हम आपको मोटापा कम करने के कुछ बढ़िया घरेलू नुस्खे बताएंगे, इनके इस्तेमाल से आप बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के वजन कम कर पायेंगे। तो चलिए जाने Motapa Kam Karne Ke Totke.

Read also – जल्दी मोटापा कम करने के उपाय Motapa Kam Karne Ke Gharelu Upay

विषय-सूची

  • 1 मोटापा कम करने के घरेलू उपाय (Vajan Kaise Kam Kare)
  • 2 Disclaimer:-

मोटापा कम करने के घरेलू उपाय (Vajan Kaise Kam Kare)

1. निम्बू पानी (Lemon Juice) – अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो निम्बू पानी का सेवन सबसे बढ़िया उपाय हैं। निम्बू आसानी से मिल भी जाता हैं। निम्बू विषहरण की किर्या को तेज करके पाचन किर्या को मजबूत बनाता हैं। पाचन किर्या अगर सही तरीके से काम करेगी, तो मोटापा अपने आप कम हो जायेगा। निम्बू [पानी पीने से शरीर में मौजूद सभी विषाक्त पदार्थ पेशाब के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाते हैं। निम्बू की चाय बनाकर पीने से पेट की चर्बी कम हो जाती हैं। मोटापा कम करने के लिए सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में निम्बू का रस डालकर पियें।

2. टमाटर (Tomatoes) – आपको जानकर हैरानी होगी कि टमाटर भी वजन कम करने में सहायक हैं। टमाटर खाने से शरीर का हार्मोन स्तर ठीक रहता हैं। जिससे हमें फालतू भूख नहीं लगती। टमाटर के बीजो और छिलके में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता हैं, इसीलिए टमाटर को छिलके सहित इस्तेमाल करना चाहिए। टमाटर में विशेष प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट पाएं जाते हैं, जो शरीर को कैंसर जैसे खतरनाक रोग से बचाते हैं। इस तरह देखा जाये, तो टमाटर का सेवन शरीर के लिए पूरी तरह लाभकारी हैं।

3. सौंफ (Fennel) – सौंफ में मूत्रवर्धक गुण होता हैं, जिसके कारण इसके सेवन से मोटापा कम हो जाता हैं। सौंफ के बीजो को पीसकर पाउडर बना ले, और इस पाउडर को छलनी से छानकर किसी डिब्बे में भर ले। मोटापा घटाने के लिए इस पाउडर की एक से डेढ चम्मच मात्रा को रोजाना दिन में दो बार गर्म पानी के साथ ले। वजन कम करने के लिए खाना खाने से कुछ समय पहले सौंफ की चाय बनाकर पियें।

Read also – किडनी रोग (किडनी की बीमारी) के लक्षण, उपचार | किडनी ख़राब होने के कारण, बचाव

4. एलोवेरा (Aloe vera) – एलोवेरा मेटाबॉलिज्म को उत्तेजित करके, शरीर में मौजूद फालतू चर्बी को जलाने का काम करता हैं। इस प्रकार ये भी मोटापा घटाने में सहायक हैं। एलोवेरा में कोलेजेन प्रोटीन पाया जाता हैं, जो शरीर से प्रोटीन सोखने के लिए पहले से अधिक मेहनत करवाता हैं। एलोवेरा के सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्ध बाहर निकल जाते हैं और साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होता हैं। मोटापा घटाने के लिए एक कप पानी में एलोवेरा का गुदा घोले और इसे पियें। रोजाना एक महीने तक इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने से आपका मोटापा कम हो जायेगा। मार्किट में भी आजकल एलोवेरा जूस भी आसानी से मिल जाता हैं।

5. ग्रीन टी (Green tea) – वजन कम करने के लिए आजकल सबसे अधिक इस्तेमाल ग्रीन टी का किया जा रहा हैं। ग्रीन टी में EGCG नामक यौगिक पाया जाता हैं, यह यौगिक पाया जाता हैं। EGCG यौगिक का पूरा नाम Epigallocatechin gallate हैं। यह यौगिक शरीर में जमी फालतू चर्बी को हटाने में मदद करता हैं। मोटापा घटाने के लिए रोजाना दो से तीन कप ग्रीन टी पियें। ग्रीन टी में अनेक पोषक तत्व भी पाएं जाते हैं, जो आपके शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।

6. पानी (Water) – अधिकतर लोग पानी का पूरा गिलास एक ही घुट में पी जाते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। एकदम से पानी पीने से पाचन किर्या खराब हो जाती हैं। हमारे मुँह में हमेशा लार और पेट में हमेशा एसिड बनता रहता हैं। जब हम धीरे धीरे पानी पीते हैं, तो मुँह की लार पेट में जाकर एसिड को Neutralize करती हैं। जिससे एसिड कम बनती हैं, और पाचन किर्या ठीक रहती हैं। पाचन किर्या ठीक रहने पर शरीर पर फालतू चर्बी नहीं चढ़ती, जिससे मोटापा भी नहीं आता।

7. सेब का सिरका (Apple vinegar) – मोटापा कम करने के लिए सेब के कच्चे और बिना छने सिरके का इस्तेमाल भी फायदेमंद हैं। सेब का सिरका शरीर में चर्बी के जमने और बढ़ने को रोकता हैं। मोटापा कम करने के लिए सुबह खाली पेट एक गिलास पीने के पानी में एक चम्मच कच्चा बिना छना सेब का सिरका डालकर पीना चाहिए। पानी में सेब के सिरके के साथ निम्बू का रस मिलाकर भी पिया जा सकता हैं। ध्यान रहे जल्दी मोटापा कम करने के चक्कर में एक दिन में 2 चम्मच से अधिक सेब के सिरके का सेवन ना करे। इसका अधिक सेवन आगे चलकर आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता हैं।

Read Also – Surrogacy Meaning in Hindi | सरोगेसी क्या होता है

8. पत्तागोभी (Cabbage) – अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं, तो अपने आहार में पत्ता गोभी शामिल करे। पत्ता गोभी वजन घटाने में सहायक हैं। पत्ता गोभी में फायटोकेमिकल पाएं जाते हैं। ये फायटोकेमिकल शरीर में कार्बोहाइड्रेट और शुगर को वसा में बदलने से रोक के रखते हैं। इसके साथ ही पत्ता गोभी में कैलोरीज की मात्रा कम और विटामिन और फाइबर अधिक मात्रा में पाएं जाते हैं। पत्ता गोभी में मौजूद फायटोकेमिकल शरीर में एस्ट्रोजन मेटाबॉलिज़्म के संतुलन को बनाये रखते हैं।

9. लाल मिर्च (Red chilly) – लाल मिर्च भी मोटापा कम करने में सहायक हैं। लाल मिर्च में Capsaicin नामक तत्व पाया जाता हैं। यह तत्व शरीर को ऊर्जा बढ़ाने के लिए उत्तेजित करता हैं, और शरीर में जमी फालतू चर्बी को जला देता हैं। रोजाना लाल मिर्च की चाय बनाकर पिने से मोटापा कम हो जाता हैं। वजन कम करने के लिए लाल मिर्च की चाय कम से कम एक महीने तक पियें।

10. करी पत्ता (Curry leaf) – मोटापे और मोटापे के कारण हुए शुगर से छुटकारा पाने के के लिए रोजाना सुबह 10 ताजा करी पत्ते खाये। इस देशी नुस्खे का सेवन दो से तीन महीने तक लगातार करना होता हैं।

11. शहद दालचीनी की चाय (Honey cinnamon tea) – मोटापा कम करने के उपाय तलाश रहे हैं, तो शहद और दालचीनी की चाय का इस्तेमाल करे। इस चाय को पिने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्ध शरीर से बाहर निकल जाते हैं। दालचीनी की सेवन से भूख कम लगती हैं। एक कप गर्म पानी में एक चम्मच आर्गेनिक शहद और डेढ़ चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर सुबह शाम इसकी आधी आधी मात्रा पियें। ध्यान रहे सुबह यह नुस्खा खाली पेट और रात को सोने से पहले अपनाये।

दोस्तों आज हमने आपको Motapa Kam Karne Ke Gharelu Upay के बारे में जानकारी दी। हमें पूरी उम्मीद हैं, कि आपको Vajan Kaise Kam Kare इस बारे में बताई गयी जानकारी पसंद आयी होगी। इन घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से आप बिना किसी साइड इफ़ेक्ट अपना वजन घटा सकते हैं। हमारी आज की पोस्ट के बारे में अपने विचार कमेंट के माध्यम से जरूर बताये। कमेंट करने के लिए पोस्ट के नीचे बने कमेंट बॉक्स में जायें।

Disclaimer:-

All information are good but we are not a medical organization so use them with your own responsibility.

Popular Posts-

  • घुटने का दर्द उपाय आयुर्वेदिक घरेलू इलाज और दवा
  • पीरियड जल्दी लाने के उपाय व देसी घरेलू नुस्खे । Period jaldi Lane ke Upay
  • 9 Month Pregnancy Tips in Hindi
Post Tags: #motapa kam karne ke liye kya karen#motapa kam karne ke upaye#pet kam karne ke liye exercise#pet kam karne ke liye exercise bataen#पेट कम करने की एक्सरसाइज#महिलाओं का मोटापा कम करने के उपाय#मोटापा कम करने के 50 आयुर्वेदिक उपाय#मोटापा कम करने के उपाय

Post navigation

Previous Previous
अकबरनामा के लेखक कौन है और अकबरनामा का अर्थ
NextContinue
सांस फूलने का होम्योपैथिक इलाज और इसके मुख्य कारण

Latest Tech update :-


  1. How To Make Free Money On Google Pay 2022
  2. Online Paise Kaise Kamaye [15 Tarike ] Make Money Online In Hindi
  3. 5000+ Active Sub4Sub Whatsapp Group Link 2022
  4. 10+ Best Instagram Follower badhane Wala Apps 2022
  5. [500+] Comment For Boys Pic On FB Instagram Facebook
  6. 5 Best Online Paise Kamane Ke Tarike
  • Contact us
  • About us
  • Advertisement
  • Guest Post
  • Privacy Policy
  • About Author
Scroll to top
  • Make Money
  • Whatsapp
  • Facebook
  • Instagram
  • Interenet
  • Android Apps
  • Computer Tricks
Search