कमर दर्द का रामबाण इलाज कारण और लक्षण
कमर दर्द का इलाज और घरेलू उपाय – कमर दर्द आज हम आपको इसके बारे में बतायेगे। पुराने ज़माने में कमर दर्द की समस्या 60 साल से ऊपर के लोगो को होती थी, लेकिन आजकल 20 साल की उम्र पार करते ही कमर दर्द की परेशानी शुरू हो जाती हैं। कमर दर्द होने पर व्यक्ति से चला फिरा भी नहीं जाता, और पुरे शरीर में दर्द का अहसास होता हैं।
आजकल कमर दर्द की समस्या इतनी तेजी से बढ़ रही हैं, कि शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति को जिसको अपनी लाइफ में एक बार इस समस्या का सामना ना करना पड़ा हो। कमर दर्द का मुख्य कारण हैं, एक स्थान पर अधिक समय तक बैठे रहना और बदलती जीवन शैली। कमर का यह दर्द कूल्हों तक भी होने लगता हैं।

कमर दर्द एक सामान्य प्रॉब्लम हैं, लेकिन समय रहते इसका इलाज ना किया जाए तो यह गंभीर रूप धारण कर लेती हैं। कसर लोग कमर दर्द ठीक करने के लिए दवाई खाते हैं, जोकि सही नहीं हैं। कमर दर्द को घरेलू नुस्खों और अनेक प्रकार के योगा द्वारा ठीक किया जा सकता हैं। आज हम आपको कमर दर्द का कारण और कमर दर्द का आयुर्वेदिक इलाज कैसे करे इस बारे में जानकारी देंगे। तो चलिए जाने कमर दर्द का इलाज कैसे करे।
विषय-सूची
कमर दर्द के कारण (Reasons of Back Pain)
1. गलत तरीके से बैठना
2. मानसिक तनाव
3. कमर में झटका आना
4. जरूरत से अधिक भारी वजन उठाना
5. अचानक से झटके के साथ झुकना
6. कमर में चोट लगना
7. अधिक समय एक स्थान पर बैठे रहना
8. गर्भावस्था के दौरान
9. मोटापा बढ़ना
कमर दर्द के लक्षण (Symptoms of back pain)
1. कमर में तेज दर्द
2. पैरो में कमजोरी
3. पैरो में दर्द
4. पैरो की अंगुलियां सुन्न पड़ना
5. चलने और झुकने पर शरीर में दर्द
कमर दर्द का इलाज (Back Pain Treatment In Hindi)
1. शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी के कारण हड्डिया कमजोर हो जाती हैं। हड्डियों की कमजोरी कमर दर्द का सबसे बड़ा कारण हैं। हड्डियों की कमजोरी को दूर करने के लिए रोज सुबह की धुप में 25 से 30 मिनट तक बैठे, और साथ ही रोज दो गिलास दूध पियें। इससे हड्डियों मजबूत होगी और साथ ही कमर दर्द से भी छुटकारा मिलेगा।
2. 400 ग्राम लहसुन काटकर एक कांच के बर्तन में डाले। अब इस बर्तन में ऊपर से एक लीटर कच्चे सूरजमुखी का तेल डालकर बर्तन को अच्छे से बंद कर दे। अब इस बर्तन को अँधरे कमरे में 15 दिनों के लिए रख दे। रोजाना इस बर्तन को हिलाते रहे और ध्यान रहे इस बर्तन पर रौशनी ना पड़े। 15 दिन बाद इस बर्तन को खोले और तेल को छलनी से छानकर अलग कर ले।
अब रोजाना इस तेल से कमर की मालिश करे। 60 दिनों तक इस तेल की रोजाना सुबह शाम मालिश करने से कमर दर्द ठीक हो जाता हैं। जोड़ो के दर्द में भी इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। तेल की मालिश के बाद पॉलीथिन से मालिश वाले हिस्से को जरूर ढके।
3. कमर दर्द और कमर की जकड़न को दूर करने के लिए गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर नहाये। कमर दर्द का इलाज करने का यह बढ़िया घरेलू नुस्खा हैं।
4. एलोवेरा के लड्डू खाने से भी कमर दर्द ठीक हो जाता हैं। अधिकतर लोगो को एलोवेरा के लड्डू नहीं बनाने आते, आप गूगल पर एलोवेरा के लड्डू बनाने सीख सकते सकते हैं। एलोवेरा के लड्डू खाने से जोड़ो का दर्द और स्लिप डिस्क भी ठीक हो जाती हैं।
5. अजवाइन खाने से भी कमर दर्द धीरे धीरे ठीक हो जाता हैं। जी हाँ, कमर दर्द ठीक करने के लिए अजवाइन को तवे पर हल्का हल्का भुने और फिर चबाकर खा जाये।
6. कमर दर्द में आराम पाने के लिए एक चम्मच शहद में दालचीनी पाउडर की दो ग्राम मात्रा मिलाकर सुबह शाम दिन में दो बार खाये। इससे काफी आराम मिलेगा।
7. अदरक पाउडर में पांच काली मिर्च का पाउडर और पांच लोंग का पाउडर मिलाकर काढ़ा तैयार करे। अब इस काढ़े को दिन में दो बार सुबह शाम पियें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से कमर दर्द में आराम मिलेगा।
8. लहसुन में दर्द निवारक गुण पाये जाते हैं, इसीलिए भोजन में लहसुन का इस्तेमाल जरूर करे। लहसुन के सेवन से पुराने से पुराना कमर दर्द भी ठीक हो जाता हैं। अधिक लाभ के लिए सरसों के तेल में लहसुन पकाकर इस तेल से कमर की मालिश करे।
9. एक सुखी अंजीर, एक सुखी खुबानी और पांच सूखे आलूबुखारे रात को सोने से पहले रोजाना चबाकर खाये। इससे कमर दर्द कुछ ही दिनों में पूरी तरह ठीक हो जायेगा। इस घरेलू नुस्खे का असर दो से तीन दिनों में ही नजर आने लगता हैं।
10. नमक को गर्म करके सूती कपडे में बांध ले। अब इस कपडे से कमर की सिकाई करे। नमक की सिकाई से कमर दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता हैं।
कमर दर्द का आयुर्वेदिक इलाज (Ayurvedic Treatment of Back Pain in Hindi)
1. अगर कमर में दर्द बहुत अधिक हैं, तो किसी अच्छे डॉक्टर से दर्द निवारक दवा भी ले सकते हैं। .
2. औरतो में कमर दर्द की समस्या अधिक देखने को मिलती हैं। इसका कारण हैं, ऊँची हिल के जूते चप्पल। ऊँची हिल के जूते चप्पल ना पहने।
3. ऐसा भोजन करे जिससे आपकी हड्डियों में मजबूती बनी रहे। इसके लिए दूध और दूध से बनी चीजी अधिक खाये।
4. कमर दर्द होने के कारण अगर कमर में सूजन आ गयी हैं। तो बर्फ से कमर की सिकाई करे। बर्फ की सिकाई से कमर की सूजन कम हो जायेगी।
5. मोटापा भी कमर दर्द का कारण हैं। इसीलिए अपने शरीर पर कभी चर्बी ना चढ़ने दे। मोटापे पर हमेशा कण्ट्रोल रखे।
6. अधिक समय तक एक ही स्थान पर एक ही स्थिति में ना बैठे।
7. योगा से कमर दर्द को पूरी तरह खत्म किया जा सकता हैं। इसीलिए रोजाना योगा करे। योगा करने से मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।
8. कुर्सी पर बैठकर काम करते समय सीधे बैठे। कुर्सी पर बैठकर काम करते समय पैरो को भी सीधा रखे।
9. गद्देदार बिस्तर पर ना सोये। कमर दर्द होने पर सख्त बिस्तर पर ही सोये। गद्देदार बिस्तर पर सोने से कमर दर्द बढ़ जाता हैं।
दोस्तों आज हमने आपको Kamar Dard Ka Ayurvedic Ilaj कैसे करे, इस बारे में पूरी जानकरी दी। हमने अपनी पोस्ट में जो भी घरेलू नुस्खे बताये हैं, वो कमर दर्द को कम करने में सहायक हैं। कमर दर्द से परेशान लोगो के लिए, हमारी आज की जानकारी बहुत ही लाभदायक हैं। पोस्ट के बारे में अपने विचार पोस्ट के निचे बने कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताये।
Disclaimer: All information are good but we are not a medical organization so use them with your own responsibility.
Read Also –