घुटने का दर्द उपाय आयुर्वेदिक घरेलू इलाज और दवा
घुटने का दर्द उपाय – आज हम आपको घुटने का दर्द उपाय आयुर्वेदिक इलाज क्या है और घुटने के दर्द का इलाज क्या हैं, इस बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। घुटने में दर्द होना आजकल एक सामान्य रोग बन गया हैं। पुराने ज़माने में घुटने में दर्द केवल बुढ़ापे में या फिर किसी बीमारी से पीड़ित होने के कारण होता हैं, लेकिन आजकल यह दर्द 20 की उम्र पार करने वाले युवाओं में भी आसानी से देखने को मिल जाता हैं। घुटने में दर्द का सबसे बड़ा कारण हैं, आपके शरीर के जरूरत से ज्यादा वजन। जी हाँ, जो लोग बहुत अधिक मोटे होते हैं, 99 % घुटने का दर्द उन्ही लोगो को होता हैं।
इसके अलावा जो लोग जरूरत से ज्यादा कमजोर होते हैं, उनको भी घुटने में दर्द की शिकायत रहती हैं। कुल मिलाकर वजन का जरूरत के हिसाब से कम और ज्यादा होना इस रोग का ज़िम्मेदार हैं। घुटनो में दर्द होने पर व्यक्ति को बहुत तकलीफ होती हैं। घुटने में दर्द होने पर व्यक्ति अपने रोजमर्रा के काम करने में भी असमर्थ हो जाता हैं। इसलिए घुटने के दर्द का इलाज समय रहते करा लेना चाहिए।
आजकल गलत खान पान और प्रदूषण भरे वातावरण के कारण तेजी से अनेक बीमारियां जन्म ले रही हैं। बीमारियों के साथ साथ उनके इलाज के भी अनेक साधन उपलब्ध होते हैं। अधिकतर लोग किसी भी बीमारी का इलाज दवाइयों के द्वारा करते हैं, लेकिन घरेलू नुस्खों और योगा द्वारा किसी भी बीमारी का इलाज करना अधिक लाभकारी हैं। घुटनो में दर्द का इलाज आसानी से घर पर ही घरेलू देशी नुस्खों द्वारा किया जा सकता हैं। आज कि पोस्ट में हम आपको घुटने के दर्द का इलाज घरेलू नुस्खों द्वारा करना बतायेंगे। तो चलिए जाने घुटने का दर्द उपाय के बारे में।
विषय-सूची
घुटने में दर्द का कारण (Cause of Knee Pain in Hindi)
1. वजन (Weight) – हमने आपको ऊपर भी बताया हैं, कि जरुरत से ज्यादा वजन कम होने और जरूरत से ज्यादा वजन बढ़ने के कारण भी घुटनो में दर्द होने लगता हैं। इस प्रकार घुटने के दर्द में आपका असंतुलित वजन बहुत जिम्मेद्दार हैं।
2. शारीरिक श्रम (Physical effort) – बहुत अधिक शारीरिक श्रम करने पर भी घुटनो में दर्द होने लगता हैं। अक्सर लोग जल्दी वजन कम करने के चक्कर में जिम में जाकर पहले ही दिन बहुत अधिक शारीरिक श्रम कर लेते हैं, जिसके कारण उनके घुटनो में दर्द रहने लगता हैं। आप युवा हैं, तो ऐसा नहीं हैं, कि एक दिन में ही आप सब कुछ कर लेंगे। किसी भी कार्य को करने में समय लगता हैं, जरूरत से अधिक श्रम आपके शरीर के लिए हानिकारक हैं।
3. लुब्रिकेंट (Lubricant) – लुब्रिकेंट एक प्रकार का तरल पदार्थ होता हैं। यह पदार्थ हमारे शरीर के जोड़ो में मौजूद होता हैं। इस पदार्थ के कारण ही, हमारे जोड़ो में लचक होती हैं। घुटनो के जोड़ो में जब इस तरल पदार्थ की कमी हो जाती हैं, तब घुटनो में दर्द होने लगता हैं।
घुटने में दर्द के लक्षण (Symptoms of knee pain)
1. जिस पैर के घुटने में दर्द हैं, उसमे झुनझुनी होना।
2. घुटनो को मोड़ने और सीधा करने में तकलीफ होना।
3. घुटने में सूजन आना।
4. चलने में परेशानी होना।
5. घुटनो को हिलाने पर चटकने की आवाज होना।
- 7 दिन में शीघ्रपतन का इलाज करने की आसान घरेलू दवा
- डाबर अश्वगंधा चूर्ण के फायदे और नुकसान | Ashwagandha Powder Benefits in Hindi
घुटने का दर्द उपाय (Ghutne Me Dard Ka Ilaj)
1. सरसों के तेल में लहसुन डालकर तेल को जब तक पकाये, जब तक लहसुन पूरी तरह तेल में पक जाये। अब उस तेल को ठंडा करने एक बोतल में भर ले। अब इस तेल से रोजाना घुटनो की मालिश करे। इस तेल की मालिश से घुटने का दर्द ठीक हो जायेगा। इस तेल की मालिश से मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।
2. एक चुटकी चुने में एक चम्मच शहद, एक चम्मच हल्दी पाउडर और जरूरत के हिसाब से पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाये। रात को सोने से पहले इस पेस्ट को अपने घुटनो पर लगाये, और सुबह साफ़ पानी से इसे धो ले। कुछ दिन तक रोजाना इस घरेलू नुस्खे के इस्तेमाल से घुटने का दर्द ठीक हो जायेगा।
3. 250 ग्राम सूखे आंवले के पाउडर में में 500 ग्राम गुड़ मिलाकर चने के आकर की गोलियां बना ले। रोजाना इन गोलियों में से 3 गोली खाये। इससे घुटनो में होने वाला दर्द धीरे धीरे खत्म हो जायेगा।
4. रोजाना 3 से 4 गिरी नारियल की खाये। यह घुटनो का दर्द कम करने का कारगर घरेलू नुस्खा हैं।
5. घुटने का दर्द होने पर घुटने पर महेंदी और अरंड के पत्ते पीसकर घुटनो पर लेप करने से धीरे धीरे घुटनो का दर्द ठीक हो जायेगा।
6. सरसो के तेल में एक चम्मच सोंठ का पाउडर मिलाकर घुटनो पर लगाए, और तीन से चार घंटे बाद इस पेस्ट को पानी से धो ले। इससे घुटनो का दर्द काफी तक तक ठीक हो जायेगा। अधिक आराम के लिए कुछ दिन तक इसका इस्तेमाल करे।
7. रात को पानी में 8 10 खजूर भिगो दे। सुबह ये खजूर खाली पेट खाये। खजूर शरीर की मांसपेशियां मजबूत बनाता हैं। जिससे घुटनो में होने वाला दर्द ठीक हो जाता हैं।
8. घुटनो का दर्द ठीक करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट चार या पांच अखरोट खाये। रोजाना अखरोट खाने से धीरे धीरे घुटनो का दर्द ठीक हो जायेगा।
9. घुटने में दर्द होने पर एक साफ सूती कपडे में बर्फ लपेटकर उस बर्फ से घुटनो की सिकाई करे। बर्फ की सिकाई से भी घुटने का दर्द धीरे धीरे ठीक हो जाता हैं।
10. घुटनो का दर्द पूरी तरह से ठीक करने के लिए 14 दिनों तक रोजाना गाय के दूध में 6 ग्राम कौंच के बीज खाये। ध्यान रहे दूध केवल देशी गाय का हो।
11. घुटनो का दर्द ठीक करने का यह सबसे बढ़िया उपाय हैं। कुछ दिनों तक 10 मुनक्का, 5 बादाम, 7 अखरोट और 6 साबुत काली मिर्च खाये और उसके बाद एक गिलास दूध पी ले। इससे घुटनो का दर्द ठीक हो जायेगा।
12. सुबह पानी के साथ एक चम्मच मेथी पाउडर खाने से घुटनो का दर्द ठीक हो जाता हैं। अगर बुढ़ापे के कारण आपके शरीर में हमेशा दर्द रहता हैं, तब भी आप इस घरेलू नुस्खे का उपयोग कर सकते हैं। बुढ़ापे के कारण शरीर में होने वाला दर्द भी मेथी पाउडर के सेवन से ठीक हो जाता हैं।
घुटने का दर्द होने पर क्या खाये –
1. घुटने में दर्द होने पर पालक खाये। पालक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ओस्टियोआर्थराइटिस और घुटने के दर्द को ठीक करने में सहायक हैं।
2. अदरक खाये। अदरक खाने से भी घुटने का दर्द कम होता हैं।
3. घुटने का दर्द होने पर विटामिन सी और विटामिन डी युक्त सब्जियाँ और फल अधिक खाये।
4. हल्दी, दालचीनी और धनिये के बीज को अधिक इस्तेमाल करे। ये सूजन कम करने में सहायक हैं।
घुटने का दर्द होने पर इनका रखे परहेज –
1. बैंगन, आलू और शिमला मिर्च की सब्जी ना खाये।
2. प्रोटीन और पशुजन्य वसा का सेवन ना करे।
3. नमक और सोडियम का सेवन ना करे।
4. लाल और हरी किसी भी प्रकार की मिर्च ना खाये।
दोस्तों आज हमने आपको घुटने का दर्द के कारण और घुटने के दर्द का इलाज कैसे करे इस विषय पर जानकारी दी। हमें पूरी उम्मीद हैं, कि हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आपको जरूर लाभ होगा। हमारी पोस्ट को पढ़कर आपको किस प्रकार लाभ हुआ, हमें कमेंट करके जरूर बताये। कमेंट करने के लिए पोस्ट के निचे बने कमेंट बॉक्स में जाये।
Disclaimer: All information are good but we are not a medical organization so use them with your own responsibility.
Read Also –