Skip to content
99techspot logo
  • Make Money
  • Whatsapp
  • Facebook
  • Instagram
  • Interenet
  • Android Apps
  • Computer Tricks
99techspot logo

विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है और कहा पर है

Posted onApril 21, 2022May 29, 2021 Updated May 29, 2021

duniya ki sabse lambi nadi kaun si hai

दोस्तों इस पोस्ट में हम जानेंगे विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है (duniya ki sabse lambi nadi kaun si hai) और विश्व की सबसे लंबी नदी कहां है तो इस विषय के बारे में हम आपको इस पोस्ट में विस्तार से बताने वाले है तो पोस्ट को पूरा पड़े ।

विषय-सूची

  • 1 विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है
  • 2 नील नदी की लम्बाई कितनी है जानकारी ?
  • 3 अफ्रीका की सबसे लंबी नदी कौन
  • 4 दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़े नदी कोनसी है
  • 5 यलो नदी कहा बहती है
  • 6 नील नदी के बारे में जानकारी हिंदी में
  • 7 अमेजन  नदी के बारे में जानकारी हिंदी में
  • 8 नील नदी के बारे में कुछ जानकारी

विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है

विश्व की सबसे लंबी नदी नील नदी है जो अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से निकलकर  सहारा मरुस्थल के पूर्वी भाग को पार करती हुई उत्तर में भूमध्यसागर में उतर पड़ती है

यह भूमध्य रेखा के निकट भारी वर्षा वाले क्षेत्रों से निकलकर दक्षिण से उत्तर क्रमशः युगाण्डा, इथियोपिया, सूडान एवं मिस्र से होकर बहते हुए काफी लंबी घाटी बनाती है जिसके दोनों ओर की भूमि पतली पट्टी के रूप में शस्यश्यामला दिखती है यह पट्टी संसार का सबसे बड़ा मरूद्यान है।

नील नदी की घाटी एक सँकरी पट्टी सी है जिसके अधिकांश भाग की चौड़ाई 96 किलोमीटर से अधिक नहीं है, कहीं-कहीं तो इसकी चौड़ाई 200 मीटर से भी कम है। इसकी कई सहायक नदियाँ हैं

जिनमें श्वेत नील एवं नीली नील मुख्य हैं। अपने मुहाने पर यह 160 किलोमीटर लम्बा तथा 240 किलोमीटर चौड़ा विशाल डेल्टा बनाती है घाटी का सामान्य ढाल दक्षिण से उत्तर की ओर है मिस्र की प्राचीन सभ्यता का विकास इसी नदी की घाटी में हुआ है इसी नदी पर मिस्र देश का प्रसिद्ध अस्वान बाँध बनाया गया है।

नील नदी की लम्बाई कितनी है जानकारी ?

नील नदी, अफ्रीका- यह नदी नॉर्थ-ईस्ट अफ्रीका में बहती है और यह विश्व की सबसे लंबी नदी है. इसकी लंबाई 6650 किलोमीटर यानी कि 4132 मील है यह अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से निकलकर विस्तृत सहारा मरुस्थल के पूर्वी भाग को पार करती हुई उत्तर में भूमध्य सागर में उतर जाती है।

नील नदी की घाटी का दक्षिणी भाग भूमध्य रेखा के समीप स्थित है,  वहाँ भूमध्यरेखीय जलवायु पायी जाती है यहाँ वर्ष भर ऊँचा तापमान रहता है ।

तथा वर्षा भी वर्ष भर होती है वार्षिक वर्षा का औसत 212 से. मी. है उच्च तापक्रम तथा अधिक वर्षा के कारण यहाँ भूमध्यरेखीय सदाबहार के वन पाये जाते हैं।

ग्रैंड इथियोपियन रेनेसां डैम या जीईआरडी अफ़्रीका का सबसे बड़ा हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट है और शुरुआत से ही ये नील नदी पर बना हुआ है ।

नील नदी इथियोपिया से होकर मिस्र और सूडान में आती है नील नदी पर बन रहे इथियोपिया के जीईआरडी बांध पर क़रीब 4 अरब डॉलर ख़र्च हुए हैं और ये 6450 मेगावॉट बिजली पैदा करेगा।

अफ्रीका की सबसे लंबी नदी कौन

कांगो नदी, को जेयरे नदी के नाम से भी जाना जाता है यह नदी 4700 किमी की दूरी तय करती है नील नदी के बाद यह अफ्रीका की सबसे लंबी नदी है. यह समुद्र में प्रति सेकंड 20 लाख घन फुट कीचड़ युक्त पानी गिराती है, जो संपूर्ण मिसिसिपी के औसत का चौगुना है।

दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़े नदी कोनसी है

पराना नदी दक्षिण-मध्य अमेरिकी में बहती है दक्षिण अमेरिका में बहने वाली नदियों में अमेजन नदी के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी नदी है यह ब्राजील, पैराग्वे और अर्जेंटीना में बहते हुए 4880 किमी का सफर तय करती है।

यलो नदी कहा बहती है

यह नदी मध्य और दक्षिण एशिया की प्रमुख नदी है  इसकी लंबाई 5464 किलोमीटर है. यह चीन, तिब्बत, भारत और बांग्लादेश से होकर बहती है  यह दुनिया की सबसे गहरी नदी है।

नील नदी के बारे में जानकारी हिंदी में

यह नदी विक्टोरिया झील से शुरू होकर भूमध्य सागर में गिरती है और ये  लगभग 11 देशों से होकर गुजरती है जिसमें मिस्त्र, सुडान, इथोपिया और बुरुंडी आदि शामिल हैं संसार की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक मिस्त्र कि सभ्यता इस नदी के किनारे ही बसी है

मिस्त्र के लोगों ने वहां का कैलेंडर भी इस नदी के बहाव के हिसाब से बनवाया है और मिस्त्र कि भाषा में नील को “इतेरु” कहते हैं, जिसका अर्थ है नील नदी से ही मिस्त्र के लोगों को भोजन, पानी, परिवहन आदि की सुविधा प्राप्त होती रही

अमेजन  नदी के बारे में जानकारी हिंदी में

अमेजन  नदी की लंबाई 6400 किलोमीटर है, जो नील नदी से थोड़ी कम है. लंबाई के मामले में यह नदी भले ही विश्व में दूसरे नम्बर पर है।

लेकिन अन्य मामलों में यह विश्व की सबसे बड़ी नदी है जैसे, पानी के घनत्व के हिसाब से यह दुनिया की सबसे बड़ी नदी है इस नदी में बहने वाला पानी विश्व की अन्य समस्त नदियों का पांचवा हिस्सा है।

बारिश के दिनों में इस नदी की चौड़ाई 190 किलोमीटर तक हो जाती है।

नील नदी के बारे में कुछ जानकारी

1. नील नदी का उदगम स्थल कहा है।

विक्टोरिया झील

2. नील नदी का गिरने का स्थान का नाम है ?

भूमध्य सागर

3. नील नदी की लंबाई कितनी है

6650

4. नील नदी की चौड़ाई और गहराई  कितनी है  ?

  मैक्सिमम में 2.8 किमी (1.7 मील)है और गहिराई एभरेजए में  8–11 मी (26–36 फीट) है।

5. नील नदी की सहायक नदी कोन कोन सी है ?

 श्वेत नील एवं नीली नील

 

उम्मीद करते है इस पोस्ट में आपको जानकारी मिल गयी होगी दुनिया की सबसे लंबी नदी कौन सी है या Duniya ki sabse lambi nadi kaun si hai और ये कहा है तो अगर आपको पोस्ट अच्छा लगे तो शेयर जरूर करे ।

Related Post –

  • जाने भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है
  • वर्तमान में भारत की जनसंख्या कितनी है 2020
  • भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है क्षेत्रफल जनसंख्या दृष्टि से

 

Post Tags: #duniya ki sabse lambi nadi kaun si hai#दुनिया की सबसे लंबी और चौड़ी नदी कौन सी है#दुनिया की सबसे लंबी नदी कौन सी है#दुनिया में सबसे लंबी नदी कौन सी है

Post navigation

Previous Previous
Jio Phone में Whatsapp Status कैसे देखे ?
NextContinue
How to Embed Instagram Post On Website

Latest Tech update :-


  1. How To Make Free Money On Google Pay 2022
  2. Online Paise Kaise Kamaye [15 Tarike ] Make Money Online In Hindi
  3. 5000+ Active Sub4Sub Whatsapp Group Link 2022
  4. 10+ Best Instagram Follower badhane Wala Apps 2022
  5. [500+] Comment For Boys Pic On FB Instagram Facebook
  6. 5 Best Online Paise Kamane Ke Tarike
  • Contact us
  • About us
  • Advertisement
  • Guest Post
  • Privacy Policy
  • About Author
Scroll to top
  • Make Money
  • Whatsapp
  • Facebook
  • Instagram
  • Interenet
  • Android Apps
  • Computer Tricks
Search