Skip to content
99techspot logo
  • Make Money
  • Whatsapp
  • Facebook
  • Instagram
  • Interenet
  • Android Apps
  • Computer Tricks
99techspot logo

Top 20 Calcium Rich Food in Hindi कैल्शियम युक्त फूड्स

Posted onJune 6, 2022September 30, 2021 Updated September 30, 2021

Calcium rich food in hindi – हड्डियों और दाँतो की मजबूती के लिए, शरीर में कैल्शियम की उपयुक्त मात्रा का होना बहुत जरुरी होता है। कैल्शियम मांसपेशियों के सिकोड़ने की प्रक्रिया और तंत्रिकीय क्रियाओं में काफी फायदेमंद होता है। कैल्शियम शरीर में अनेक प्रकार के खनिज और हॉर्मोन पदार्थो को छोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण दाँत समय से पहले कमजोर होकर गिर जाते है।

शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण नींद अधिक आना, भूख कम लगना, शरीर में अकड़न होना और हृदय से जुडी अनेक प्रकार की बीमारियां होने लगती है। इसके विपरीत अगर शरीर में कैल्शियम की मात्रा अधिक हो जाये तो गुर्दे में पथरी और दिल से जुडी अनेक खतरनाक बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

calcium rich food in hindi
Top 20 Calcium Rich Food in Hindi कैल्शियम युक्त फूड्स 2

स्वस्थ शरीर के लिए 1000 मिलीग्राम कैल्शियम की मात्रा की जरूरत होती है। ऐसे में शरीर को कैल्शियम की उपयुक्त मात्रा की जरुरत होती है। कैल्शियम के लिए हमें कैल्शियम युक्त फलो का सेवन करना चाहिए। इस पोस्ट में हम कैल्शियम युक्त फलो के बारे में बतायेगे। तो चलिए पोस्ट को आगे बढ़ाये और जाने Calcium Rich Food in Hindi के बारे में।

Read Also – 7 दिन में शीघ्रपतन का इलाज करने की आसान घरेलू दवा

कैल्शियम से भरपूर फ़ूड (Calcium Rich Food in Hindi)

सफेद बीन्स (White Beans) – सफेद बीन्स लेग्युम्स होते है। लेग्युम्स में कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सफेद बीन्स को किसी भी प्रकार के भोजन में इस्तेमाल किया जा सकता है। सफेद बीन्स डालकर आप अनेक प्रकार के स्वादिष्ठ पकवान बना सकते है।

काला गुड़ (Black Molasses) – कैल्शियम रिच फ़ूड की बात करे, तो काला गुड़ भी इस श्रेणी में आता है। इस गुड़ में कैल्शियम के अलावा आयरन, खनिज और अनेक प्रकार के पोषक तत्व होते है। गुड़ का स्वाद मीठा होता है। इसके इस्तेमाल से अनेक प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाये जाते है। ब्राउन शुगर बनाने के लिए काले गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। इस आप पैनकेक के ऊपर डालकर भी खा सकते है। गुड़ में अच्छी सेहत का राज छुपा है, इसीलिए इसे जरूर खाये।

बादाम (Almond) – बादाम ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिसमे प्रोटीन, वसा और कैल्शियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है। बादाम खाने से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। बादाम में वजन घटाने और दर्द को प्राकृतिक तरीके से कम करने का गुण होता है। अगर आप लम्बे समय तक स्वस्थ जीवन जीना चाहते है, तो रोजाना बादाम का सेवन करे।

सारडाइन्स (Sardines) – अगर आप नॉनवेज खाते है, तो शरीर में कैल्शियम की पूर्ति के लिए सारडाइन्स मछली खाये। ये एक विशेष प्रकार की मछली है, और इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कैल्शियम के अलावा इस मछली में विटामिन डी और ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पाया जाता है। इस मछली को आप सलाद में मिलाकर भी खा सकते है।

करमसाग (Karmasag) – करमसाग कैल्शियम रिच फ़ूड है। कैल्शियम के साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते है। करमसाग को आप सलाद के रूप में कच्चा खा सकते है। करमसाग वसंत के मौसम में मिलता है।

पत्तेदार सब्जियां (Leafy Vegetables) – हरी पत्तेदार सब्जियों में कैल्शियम सहित अनेक प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते है। इन सब्जियों को सलाद के रूप में कच्चा भी खाया जा सकता है। सब्जियों का सुप भी अच्छी सेहत के लिए जरुरी है। रोजाना ताज़ी पत्तेदार सब्जयों का सेवन जरूर करना चाहिए।

बॉक चॉय (Bok Choy) – बॉक चॉय एक प्रकार की बंदगोभी है। जिसे चीन में उगाया जाता है, इसीलिए इसका नाम चीनी बंदगोभी भी है। चीनी बंदगोभी में कैल्शियम, विटामिन ए, फाइबर और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। चीनी बंदगोभी को जैतून के तेल और लहसुन में भूनकर बढ़िया डिश बनाई जा सकती है। चीनी बंदगोभी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है, और साथ ही ये शरीर के लिए लाभकारी भी होती है।

दूध (Milk) – दूध कैल्शियम का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। बचपन से ही बच्चो को दूध पिलाया जाता है, जिससे उनकी हड्डिया मजबूत रहे। दूध पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होती है। रोजाना एक से दो गिलास दूध पीना चाहिए। जो बच्चे साधा दूध नहीं पीते, उन्हें चॉकलेट दूध पिलाये। चॉकलेट दूध पीने में टेस्टी लगता है, और इसमें भी कैल्शियम पाया जाता है।

ब्रोकली (Broccoli) – ब्रोकली गोभी जैसी दिखने वाली एक सब्जी है। ब्रोकली में कैल्शियम, विटामिन ए,विटामिन सी, प्रोटीन और आयरन पाया जाता है। ब्रोकली की सब्जी बनाकर या इसे सलाद के रूप में कच्चा खाया जा सकता है। ब्रोकली के सेवन से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है। विटामिन सी की अधिक मात्रा के कारण ब्रोकली के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत हो जाता है।

सालमन (Salmon) – कैल्शियम युक्त फ़ूड की बात करे, तो डिब्बाबंद सालमन में सबसे अधिक कैल्शियम पाया जाता है। डिब्बाबंद सालमन की हड्डी में कैल्शियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। सालमन डिब्बे में पूरी तरह बंद होता है, जिसके कारण सालमन की हाड़ियाँ मुलायम हो जाती है, और उन्हें सालमन के साथ अच्छे से मसला जा सकता है। अगर आप डायरेक्ट सालमन नहीं खा सकते, तो सालमन केक खाये। सालमन केक आसानी से मार्किट में मिल जाता है, इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम होता है।

सूखे अंजीर (Dried Figs) – अंजीर एक स्वास्थ्यवर्धक फल है। इस ताजा और सुखाकर दोनों तरह से खाया जाता है। सूखे अंजीर में कैल्शियम सहित फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते है, जो शरीर के लिए बहुत जरुरी होते है। सूखे अंजीर का जैम भी बनाया जाता है। जिसे ब्रेड पर लगाकर खाया जाता है। सूखे अंजीर को स्नैक्स की तरह या भी ऐसी ही खाये। यह कैल्शियम रिच फ़ूड है।

पनीर (Cheese) – पनीर में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। पनीर की सब्जी बनाकर या इसे ऐसी ही खाया जा सकता है। पनीर खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। इसके सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस नामक बीमारी का खतरा कम हो जाता है।

टोफू (Tofu) – टोफू देखने में पनीर जैसा लगता है, लेकिन इसका स्वाद पनीर से बहुत अलग होता है। टोफू सोयाबीन से बना होता है, इसीलिए इसे सोयाबीन पनीर भी कहते है। टोफू अनेक प्रकार के होते है, जैसे सिल्कन टोफू, फर्म टोफू। टोफू कैल्शियम रिच फ़ूड होता है। इसके सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होती है।

चिया (Chia) – रोजाना चिया के बीज खाने से शरीर को 18% कैल्शियम मिलता है। चिया के बीजो को कच्चा और पकाकर दोनों तरह खाया जा सकता है। चिया के बीजो के सेवन से कॉलेस्ट्रोल कण्ट्रोल रहता है। वजन कम करने और स्वस्थ हृदय के लिए भी चिया के बीजो का सेवन करना चाहिए। प्रोस्टेट कैंसर के मरीज चिया के बीज का सेवन ना करे।

इस पोस्ट में आपने कैल्शियम से भरपूर फ़ूड के बारे में जाना। कैल्शियम हड्डियों की मजबूती और स्वस्थ जीवन के लिए बहुत जरुरी है। इस पोस्ट को पढ़कर आपको कितना फायदा हुआ, इसके बारे में हमें कमेंट करके बताये।

Disclaimer: All information are good but we are not a medical organization so use them with your own responsibility.

Read Also –

  • टांगों और पैर की नसों में दर्द का इलाज और मुख्य कारण
  • सांस फूलने का होम्योपैथिक इलाज और इसके मुख्य कारण
  • एलर्जी का इलाज और घरेलू नुस्खे लक्षण बचाव | Allergy problem in hindi
Post Tags: #best comment for boy pic on instagram in hindi#calcium food list#calcium rich food#calcium rich food in hindi#calcium rich foods#calcium rich non veg food in hindi#calcium rich vegetarian food in india in hindi#कैल्शियम युक्त 12 खाद्य पदार्थ#कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ#कैल्शियम युक्त फूड#कैल्शियम युक्त फूड्स

Post navigation

Previous Previous
Facebook Friend List Hide Kaise Kare
NextContinue
100+ Best Love Quotes for GF in Hindi

Latest Tech update :-


  1. How To Make Free Money On Google Pay 2022
  2. Online Paise Kaise Kamaye [15 Tarike ] Make Money Online In Hindi
  3. 5000+ Active Sub4Sub Whatsapp Group Link 2022
  4. 10+ Best Instagram Follower badhane Wala Apps 2022
  5. [500+] Comment For Boys Pic On FB Instagram Facebook
  6. 5 Best Online Paise Kamane Ke Tarike
  • Contact us
  • About us
  • Advertisement
  • Guest Post
  • Privacy Policy
  • About Author
Scroll to top
  • Make Money
  • Whatsapp
  • Facebook
  • Instagram
  • Interenet
  • Android Apps
  • Computer Tricks
Search