ब्रेन ट्यूमर के 10 लक्षण Brain Tumor Symptoms in Hindi
ब्रेन ट्यूमर के लक्षण (Dimaagi Cancer) – ब्रेन ट्यूमर के लक्षण क्या होते हैं, आज हम आपको इस बारे में बतायेगे। अक्सर लोग शारीरिक असंतुलन, उल्टी होना, धुंधला नजर आना और सिर दर्द प्रॉब्लम को सामान्य मानकर इन्हे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। ये छोटी छोटी प्रॉब्लम ब्रेन ट्यूमर के लक्षण हैं। ब्रेन ट्यूमर में दिमाग की कोशिकाओं का असामान्य रूप से विकास होने लगता हैं।

कैंसर दो टाइप का होता हैं। घातक कैंसर और सामान्य कैंसर। दोनों ही प्रकार के कैंसर में ब्रेन की कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं। ब्रेन ट्यूमर होने की कोई विशेष उम्र नहीं, ये रोग किसी भी उम्र में हो सकता हैं। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ इस रोग के होने के खतरा भी बढ़ता जाता हैं। ब्रेन ट्यूमर रेडिएशन और किसी कैमिकल के अधिक इस्तेमाल से भी हो जाता हैं। यह रोग आनुवांशिक भी होता हैं, अर्थात अगर आपके परिवार में किसी को भी ब्रेन ट्यूमर हैं, तो आपको इसे होने का खतरा बढ़ जायेगा।
Brain Tumor का कोई विशेष कारण नहीं हैं, Brain Tumor को कुछ हद तक पहचानने के लिए केवल शोधकर्ताओं ने कुछ मुख्य रिस्क फैक्टर्स का पता लगाया हैं। Brain Tumor होने का कुछ लोगो को तो पता भी नहीं चल पाता हैं। Brain Tumor एक खतरनाक और जानलेवा रोग हैं, लेकिन इसके लक्षणों को अगर पहली स्टेज पर पहचान कर इसका इलाज किया जाये, तो इससे बचा जा सकता हैं। हम आपको आज कुछ विशेष ब्रेन ट्यूमर के लक्षण के बारे में बतायेगे, जिन्हे जानना आपके लिए बहुत जरुरी हैं। तो चलिए जाने ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों के बारे में।
Read Also – कमर दर्द का रामबाण इलाज कारण और लक्षण
ब्रेन ट्यूमर के सामान्य लक्षण (Brain Tumor Symptoms in Hindi)
उल्टी आना (Vomiting) – ब्रेन ट्यूमर की स्थिति होने पर अक्सर व्यक्ति को उल्टी या मतली की समस्या होने लगती हैं। ये प्रॉब्लम सुबह के समय देखने को अधिक मिलती हैं। जब व्यक्ति एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाता हैं, तब उल्टी या मतली की समस्या बढ़ जाती हैं।
सिर दर्द (Headache) – सिर दर्द भी ब्रेन ट्यूमर का शुरूआती लक्षण हैं, लेकिन अक्सर लोग इसपर अधिक ध्यान नहीं देते। ब्रेन ट्यूमर का यह दर्द सुबह के समय होता हैं। जैसे जैसे ब्रेन में ट्यूमर बढ़ता जाता हैं, वैसे वैसे सिर दर्द की समस्या भी बढ़ती जाती हैं। सिर दर्द का ऐसा लक्षण दिखाई देने पर तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सम्पर्क करे।
शारीरिक असंतुलन (Physical imbalance) – जब व्यक्ति के सेरिबैलम में ट्यूमर होता हैं, तो वह उसके मूवमेंट को प्रभावित करने लगता हैं। इस प्रकार जब किसी व्यक्ति के ट्यूमर या गांठ होती हैं, तो वह व्यक्ति अपने शारीरिक संतुलन को Maintain नहीं कर पाता। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा हैं, तो एक बार डॉक्टरी परामर्श लेना बहुत जरुरी हैं।
बोलने में दिक्कत होना (Trouble speaking) – टैंपोरल लोब में ट्यूमर होने पर व्यक्ति को बोलने में दिक्कत होने लगती हैं। इस समय पर व्यक्ति जो भी बोलता हैं, सामने वाला उसे समझ नहीं पाता। अगर आपको अचानक बिना किसी कारण बोलने में दिक्कत होने लगे, तो डॉक्टर से एक बार जरूर मिले।
कामों में गड़बड़ी (Disturbing activities) – जब व्यक्ति के पराइअटल लोब में गांठ या ट्यूमर बनने लगता हैं, तब व्यक्ति की Condolences पर असर पड़ता हैं। जिससे व्यक्ति रोजाना के छोटे छोटे काम भी सही तरीके से नहीं कर पाता।
कम दिखाई देना (Poor visibility) – आक्सिपिटल के पास गांठ होने पर व्यक्ति को कम दिखाई देने लगता हैं। उन्हें देखने में प्रॉब्लम इतनी अधिक होने लगती हैं, कि वो चीजों और रंगो को भी सही तरीके से पहचान नहीं पाते। ट्यूमर बढ़ने के साथ साथ देखने में होने वाली समस्या भी बढ़ती जाती हैं। ऐसा कोई भी लक्षण अगर आपको नजर आये, तो डॉक्टर से जरूर मिले।
व्यवहारिक बदलाव (Behavioral changes) – फ्रन्टल लोब में गांठ होने पर व्यक्ति के व्यवहार में तेजी से बदलाब आता हैं। ये लोग अधिक चिड़चिड़े और गुस्सैल भी हो जाते हैं। अगर आपके व्यवहार में अचानक से बदलाब आने लगा हैं, तो एक बार डॉक्टर से खुलकर इस बारे में बात करे।
संवेदनशीलता की कमी (Lack of sensitivity) – ब्रेन के पराइअटल लोब में गांठ होने पर व्यक्ति को अपने पैरो और बाजुओं पर संवेदनशीलता की कमी महसूस होने लगती हैं। गांठ व्यक्ति के दिमाग की कोशिकाओ को नष्ट करना शुरू कर देती हैं, ऐसा इसीलिए होता हैं।
दौरा पड़ना ( Fit) – ब्रेन ट्यूमर का मुख्य लक्षण हैं, बार बार दौरे पड़ना। जब भी व्यक्ति को दौरा पड़ता हैं, व्यत्कि बेहोश हो जाता हैं। इसलिए दौरे पड़ने को हल्के में ना ले, ये आपके लिए खतरनाक हो सकता हैं।
सुनने में परेशानी होना (Hearing problem) – ब्रेन के टैंपोरल लोब वाले हिस्से में गांठ होने पर व्यक्ति को सुनाई कम देने लगता हैं। जैसे जैसे टैंपोरल लोब का ट्यूमर बढ़ता जाता हैं, वैसे वैसे व्यक्ति को सुनाई देना पूरी तरह से बंद हो जाता हैं।
Brain Tumor Symptoms in Hindi आज हमने आपको इस बारे में जो जानकारी दी, वो आपके बहुत काम की हैं। किसी भी बीमारी को बढ़ने से हम तभी रोक सकते हैं, जब हमें उस बीमारी के शुरूआती लक्षणों के बारे में पता हो। Brain Tumor के शुरूआती लक्षणों के बारे में जानने से आप फर्स्ट स्टेज पर इस बीमारी का इलाज करा पाएंगे। पोस्ट के बारे में अपने विचार कमेंट करके जरूर बताये, और पोस्ट को दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले। आपका एक शेयर किसी की ज़िन्दगी बचा सकता हैं।
Disclaimer: All information are good but we are not a medical organization so use them with your own responsibility.
Read Also –