दोस्तों आज हम जानेंगे भारत में कुल कितने राज्य है 2022 (Bharat me kul kitne Rajya hain) भारत छेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सांतवां सबसे बड़ा देश है और जनशंख्या की दृष्टि से दुसरा। इतने बड़े देश को संभालना बहुत ही मुश्किल कार्य होता है इसीलिए भारत में कई राज्य बनाये गए है और उन राज्यों को चलाने के लिए प्रत्येक के मुख्यमंत्री। इस व्यवस्था से फायदा यह हो जाता है की पुरे देश को चलाने का भर काफी बाँट जाता है।

भारत के हर एक राज में अलग-अलग संस्कृती और धर्म के लोग देखने को मिलते है। आपके मन एक सवाल गूंज रहा होगा की भारत में कुल कितने राज्य है 2022 तो आइए इस सवाल का समाधान इस ब्लॉग में हो जाएगा भारत में कुल 28 राज्य और 9 केंद्रशासित प्रदेश है।
Read also – भारतीय संविधान किसे कहते हैं ? Sanvidhan की पूरी जानकारी
विषय-सूची
भारत में कुल कितने राज्य है (2022) में (Bharat mein kul kitne Rajya hain)
भारत में अभी कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शाषित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों के उनके अपने मुख्यमंत्री हैं। इन मुख्यमंत्रियों का चुनाव राज्य के लोगो के द्वारा एक चुनावी प्रक्रिया से होता है। राज्यों की प्रशासन व्यवस्था सँभालने की जिम्मेदारी इन मुख्यमंत्रियों की ही होती है। लेकिन केंद्र शाषित प्रदेश (दिल्ली, पांडुचेरी और जम्मू एवं कश्मीर को छोड़कर) की प्रशासन व्यवस्था राष्ट्रपति द्वारा चुने गए प्रशासको द्वारा संभाली जाती है।
क्रमांक | राज्य | राजधानी | वर्त्तमान मुख्यमंत्री | राज्य गठन | जनसँख्या | भाषा |
1 | आंध्र प्रदेश | हैदराबाद | श्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी | 1956 | 49,506,799 | तेलगु |
2 | अरुणाचल प्रदेश | ईटानगर | श्री पेमा खांडू | 1987 | 1,383,727 | अंग्रेजी,हिंदी,आदि |
3 | असम | दिसपुर | श्री सर्वानंद सोनोवाल | 1950 | 31,205,576 | असामी ,बंगाली ,बोडो |
4 | बिहार | पटना | श्री नीतीश कुमार | 1950 | 104,099,452 | हिंदी |
5 | छत्तीसगढ | नया रायपुर | श्री भूपेश बघेल | 2000 | 25,545,198 | हिंदी |
6 | गोवा | पणजी | श्री प्रमोद सावंत | 1987 | 1,458,545 | कोंकणी,मराठी |
7 | गुजरात | गांधीनगर | श्री विजय रूपाणी | 1960 | 60,439,692 | गुजराती |
8 | हरियाणा | चंडीगढ़ | श्री मनोहर लाल | 1966 | 25,351,462 | हिंदी,पंजाबी |
9 | हिमाचल प्रदेश | शिमला | श्री जयराम ठाकुर | 1971 | 6,864,602 | हिंदी,संस्कृत |
10 | झारखण्ड | रांची | श्री हेमंत सोरेन | 2000 | 32,988,134 | हिंदी |
11 | कर्नाटक | बैंगलोर | श्री बी.एस. येदियुरप्पा | 1956 | 61,095,297 | कन्नड़ |
12 | केरल | थिरुवनंतपुरम | श्री पिनरई विजयन | 1956 | 33,406,061 | मलयालम |
13 | मध्य प्रदेश | भोपाल | श्री शिवराज सिंह चौहान | 1950 | 72,626,809 | हिंदी |
14 | महाराष्ट्र | मुंबई | श्री उद्धव ठाकरे | 1950 | 112,374,333 | मराठी |
15 | मणिपुर | इंफाल | श्री एन बीरेन सिंह | 1972 | 2,855,794 | मैतेई , अंग्रेजी |
16 | मेघालय | शिलांग | श्री कोनराड संगमा | 1972 | 2,966,889 | अंग्रेजी,खासी |
17 | मिजोरम | आइजॉल | श्री पीयू जोरामथांगा | 1987 | 1,097,206 | हिंदी,अंग्रेजी,मिज़ो |
18 | नागालैंड | कोहिमा | श्री नेफ्यू रियो | 1963 | 1,978,502 | अंग्रेजी |
19 | ओडिशा | भुबनेश्वर | श्री नवीन पटनायक | 1950 | 41,974,218 | ओड़िआ |
20 | पंजाब | चंडीगढ़ | श्री कैप्टन अमरिंदर सिंह | 1966 | 27,743,338 | पंजाबी |
21 | राजस्थान | जयपुर | श्री अशोक गहलोत | 1950 | 68,548,437 | हिंदी, अंग्रेजी |
22 | सिक्किम | गंगटोक | श्री पीएस गोले | 1975 | 610,577 | भुटीआ, गुरुंग,लेपचा, लिंभु,मननगर,मुखिया, नेवरी,राइ,शेरपा, तमांग,नेपाली,अंग्रेजी |
23 | तमिलनाडु | चेन्नई | श्री टी ईके पलनीसामी | 1956 | 72,147,030 | तमिल |
24 | तेलंगाना | हैदराबाद | श्री विप्लव कुमार देव | 2014 | 35,193,978 | तेलगु |
25 | त्रिपुरा | अगरतला | श्री विप्लव कुमार देव | 1972 | 3,673,917 | बंगाली,कोकबोरोक |
26 | उत्तर प्रदेश | लखनऊ | श्री योगी आदित्य नाथ | 1950 | 199,812,341 | हिंदी |
27 | उत्तराखंड | देहरादून | श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत | 2000 | 10,086,292 | हिंदी,संस्कृत |
28 | पश्चिम बंगाल | कोलकाता | सुश्री ममता बनर्जी | 1950 | 91,276,115 | बंगाली,हिंदी,नेपाली, ओड़िआ,पंजाबी,संथाली |
केंद्रशासित प्रदेश के नाम
क्रमांक | केंद्र शासित प्रदेश | राजधानी | गठित हुआ | जनसँख्या | भाषा |
1 | अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह | पोर्ट ब्लेयर | 1956 | 380,581 | हिंदी,अंग्रेजी,बंगाली,मलयालम, तमिल,तेलगु , |
2 | चंडीगढ़ | चंडीगढ़ | 1966 | 1,055,450 | हिंदी,अंग्रेजी,पंजाबी |
3 | दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव | दमन | 2020 | 586,956 | हिंदी,गुजरती,अंग्रेजी,कोंकणी,मराठी |
4 | दिल्ली | नई दिल्ली | 1956 | 16,787,941 | हिंदी,अंग्रेजी,पंजाबी |
5 | जम्मू और कश्मीर | श्रीनगर | 2019 | 12,258,433 | हिंदी,डोगरी,कश्मीरी |
6 | लद्दाख | लेह | 2019 | 290,492 | हिंदी,लदाखी,बाल्टी,पुरगी |
7 | लक्षद्वीप | कवरत्ती | 1956 | 64,473 | मलयालम,अंग्रेजी |
8 | पांडुचेरी | पॉन्डिचेरी | 1962 | 1,247,953 | तमिल,मलयालम,तेलगु,अंग्रेजी |
Read also – हिमाचल प्रदेश में कितने जिले हैं उनके नाम बताइए
26 जनवरी,1950 के बाद में बनाई गयी राज्य
आंध्र प्रदेश (1956 ):- इसे राज्य का दर्जा 1 नवंबर ,1956 को मिला था। यह पहले मद्रास का एक हिस्सा था।
अरुणाचल प्रदेश (1987) :- अरुणाचल प्रदेश 1972 में पहले एक केंद्र शासित प्रदेश बना फिर बाद में 1987 में इसे एक राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ।
छत्तीसगढ़ (2000) :- छत्तीसगढ़ 1 नवंबर,2000 को मध्य प्रदेश से अलग होकर एक राज्य बना।
गोवा (1987) :- भारत के स्वतंत्र हो जाने के बाद भी यह राज्य पुर्तगालियों के शासन में था लेकिन 1961 में भारतीय सेना ने इसे उनके शासन से मुक्त कराकर इसे दमन और दिव के साथ एक केंद्र शासित राज्य बना दिया। बाद में फिर 30 मई,1987 को गोवा को एक राज्य का दर्जा मिला।
गुजरात और महाराष्ट्र (1960) :- 1 मई, 1960 को गुजरात बॉम्बे प्रेसीडेंसी से अलग होकर एक स्वतंत्र राज्य बना। बता दें की महाराष्ट्र और गुजरात दोनों ही पहले ब्रिटिश इंडिया में बॉम्बे प्रेसीडेंसी के अंदर आते थें। फिर 1 मई,1960 को इसे दो भागो में बांटकर गुजरात और महाराष्ट्र बनाया गया।
हरियाणा और पंजाब (1966) :- देश के स्वतंत्र होने के बाद पटिआला रियासत और आठ ऐसे ही छोटे रियासतों को मिलाकर एक राज्य बनाया गया। लेकिन बाद में फिर 1966 में इस राज्य को बाँटकर हरियाणा और पंजाब बनाया गया। इन दोनों राज्यों की अभी एक ही राजधानी है –चंडीगढ़।
हिमाचल प्रदेश (1971) :- 1950 में 30 छोटें रियासतों को मिलाकर हिमाचल प्रदेश का गठन किया गया और 1956 में इसे एक केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया गया। 25 जनवरी,1971 को इसे पूरी तरह से एक राज्य का दर्जा मिल गया।
झारखण्ड (2000) :- 15 नवंबर,2000 को यह राज्य बिहार से अलग होकर एक स्वतंत्र राज्य बन गया।
कर्नाटक (1956) :- सभी कन्नड़ भाषा बोले जाने वाले क्षेत्रो को मिलाकर 1956 में एक राज्य बनाया गया। पहले इस राज्य का गठन मैसूर के रूप में हुआ फिर 1973 में इसे कर्नाटक का नाम दे दिया गया।
केरल (1956) :- त्रावणकोर, कोचीन और मालाबार को मिलाकर 1956 में केरल राज्य का गठन हुआ।
मणिपुर (1972) :- मणिपुर भी भारत के साथ ही 1947 में था। 1956 में ये भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश बना और फिर अंत में 21 जनवरी,1972 को पूरी तरह से एक राज्य बन गया।
मेघालय (1972) :- मेघालय 1972 मे असम के अंदर एक स्वायत्त राज्य बना। 21 जनवरी 1972 को यह एक स्वतंत्र राज्य बन गया।
मिजोरम (1987) :- मिजोरम पहले असम का एक जिला था। 1972 में इसे एक केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया लेकिन मिज़ो नेशनल फ्रंट के द्वारा विरोध करने के बाद इसे 20 फरवरी,1987 को एक राज्य का दर्जा दे दिया गया।
नगालैंड (1963) :- इस राज्य का गठन असम से अलग होकर 1 दिसंबर,1963 को हुआ था।
सिक्किम (1975) :- सिक्किम 16 मई,1975 को भारत के साथ मिल गया।
तेलंगाना (2014) :- यह भारत का 29वां राज्य था लेकिन जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद भारत में अब वापस से 28 राज्य हो गए हैं। तेलंगाना का निर्माण आंध्र प्रदेश के कुछ जिलों को मिलाकर 2 जून 2014 को हुआ।
त्रिपुरा (1972) :- त्रिपुरा 1972 में एक राज्य बना इसके पहले यह एक केंद्र शासित प्रदेश था।
उत्तराखंड (2000) :- उत्तर प्रदेश के कुछ राज्यों को मिलाकर वर्ष 2000 में उत्तराँचल नाम से एक नए राज्य का गठन किया गया लेकिन फिर 2007 में इसके नाम उत्तराँचल से बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया है।
जम्मू और कश्मीर (2019) :- अगस्त 2019 में जम्मू और कश्मीर राज्य को दो भंगो में बांटकर 2 केंद्र शासित प्रदेश का गठन किया गया – 1. जम्मू और कश्मीर & 2. लद्दाख
conclusion:-
हम आशा करते हैं की इस लेख को पढ़ने के बाद आपको भारत एवं भारत के राज्यों के गठन के बारे में काफी कुछ नया जानने को मिला होगा। हम इस पोस्ट को लगातार अपडेटेड रखने की कोशिश करते रहते है , अगर आपको इस पोस्ट में कोई जानकारी पुराणी मिलती है तो कृपया हमें कमेंट के द्वारा सूचित करे हम उसे जल्द से जल्द अपडेट कर देंगे। |
Read also –