क्या आप जानते हैं जनसंख्या की दृष्टि से और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है ? और साथ में जनसंख्या की दृष्टि तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है इस लेख में हम इसी विषय पर बात करने वाले हैं और जानेंगे कि भारत देश का सबसे बड़ा राज्य और सबसे छोटा राज्य कौन सा है हमने अपनी पिछली पोस्ट में बताया था कि भारत के राज्यों के नाम क्या है और उनकी राजधानी कहां है अगर आपने उसे नहीं पढ़ा है तो उसे आप जरूर पढ़ें ।

जैसा कि शायद आपको मालूम होगा भारत में कुल 28 राज्य है और सात केंद्र शासित राज्य है पर क्या आपको पता है कि भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है और भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है इस लेख में हम आपको जनसंख्या की दृष्टि से और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के छोटे बड़े राज्यों के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।
तो चलिए जानते हैं भारत के सबसे बड़े राज्य और भारत के सबसे छोटे राज्य कौन से है और उनके मुख्यमंत्री एवं जनसंख्या और क्षेत्रफल क्या है ।
विषय-सूची
- 1 भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है ?
- 2 क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है
- 3 जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है
- 4 उत्तर प्रदेश में प्रथम व्यक्ति –
- 5 भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है ?
- 6 क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है ?
- 7 जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है?
भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है ?
भारत के सबसे बड़े राज्य दो प्रकार से है जिसमें एक जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य होगा और दूसरा क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य होगा तो इसमें हम सबसे पहले जानेंगे क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है।
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है
राजस्थान भारत गणराज्य का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है जिसका क्षेत्रफल 342239 वर्ग किलोमीटर है राजस्थान में कुल 33 जिले हैं और इसकी राजधानी जयपुर है और बात करें राजस्थान के राज्य की जनसंख्या की तो राजस्थान में कुल जनसंख्या 6854 8437 है यहां की प्रमुख बोली राजस्थानी और मारवाड़ी है।
इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात और दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब (भारत), उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है इस राज्य के बाद क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य मध्यप्रदेश है ।
राजस्थान के प्रथम व्यक्तित्व :-
- राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री : हीरा लाल शास्त्री (30 मार्च 1948 से 5 जनवरी 1951 तक)
- राजस्थान के प्रथम राज्यपाल : श्री गुरुमुख निहाल सिंह (1 नवंबर 1956 से 16 अप्रैल 1962 तक)
- राजस्थान के प्रथम मुख्य न्यायाधीश : कमलकांत वर्मा
- राजस्थान के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष : नरोत्तम जोशी
- राजस्थान के प्रथम पुलिस महानिरीक्षक (IGP) : के. बनर्जी
- राजस्थान के प्रथम पुलिस महानिदेशक (DGP) : रघुनाथ सिंह
- राजस्थान की प्रथम महिला मुख्यमंत्री : वसुन्धरा राजे (8 दिसम्बर 2003 से 11 दिसम्बर 2008 तक)
- राजस्थान की प्रथम महिला राज्यपाल : प्रतिभा पाटिल (8 नवंबर 2004 से 21 जून 2007 तक)
- राजस्थान की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष: सुमित्रा सिंह
जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है
जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है और साथ ही दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश उपखंड है उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 19,98,12,341 है और उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल 2,43,286 वर्ग किलोमीटर है यहाँ की की राजभाषा हिंदी एवं अतिरिक्त राजभाषा उर्दू आधी बोली जाती है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और इसका सबसे बड़ा शहर खानपुर है।
उत्तर प्रदेश का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था और आज यह जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है। यह राज्य उत्तर में नेपाल को छूता है यह राज्य 2,40,928 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहाँ का मुख्य न्यायालय प्रयागराज में है।
उत्तर प्रदेश में प्रथम व्यक्ति –
- प्रथम महिला मुख्यमंत्राी – सुचेता कृपलानी
- प्रथम महिला राज्यपाल – श्रीमती सरोजनी नायडू
- प्रथम मुख्यमंत्री – श्री गोविन्द बल्लभ पंत
- इलाहाबाद विश्व विदयालय का स्थापना वर्ष – 1887 ई
- प्रथम संस्कृत महाविदयालय की स्थापना – 1791 में बनारस में रेजिडेंट डेकन ने
- उत्तर प्रदेश तथा भारत की आर्मी की प्रथम महिला ब्रिगेड – रानी झांसी
- प्रथम अनुसूचीत जाती की पहली महिला मुख्यमंत्री – मायावती
- भारत वर्ष तथा उत्तर प्रदेश में 1956 ई मे प्रथम खेलकूद परिषद की स्थापना हुई
- प्रदेश की पहली महिला वकील – कारनेलिया सोराबजी
- भारत का पहला ग्रामीण बैंक मुरादाबाद और गोरखपुर में 2 अक्टुंबर 1975 को खुला
- भारत में सर्व प्रथम उर्दू अकॅडेमी की शुरुवात उत्तर प्रदेश में हुई।
भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है ?
भारत का सबसे छोटा राज्य में भी दो प्रकार से होगा जिसमें एक क्षेत्रफल की दृष्टि से और दूसरा जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य निम्नलिखित प्रकार से है इसमें सबसे पहले जानेंगे जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है ।
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है ?
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है जिसका कुल क्षेत्रफल 3702 वर्ग किलोमीटर है और ये जनसंख्या के अनुसार भारत का चौथा सबसे छोटा राज्य है पूरी दुनिया में गोवा अपने सुन्दर समुद्र के किनारों और प्रसिद्ध स्थापत्य के लिये जाना जाता है। और गोवा की राजधानी पणजी है
जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है?
जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य सिक्किम है सिक्किम की कुल जनसंख्या 610577 है अंगूठे के आकार का यह राज्य पश्चिम से नेपाल, उत्तर तथा पूर्व से चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व से भूटान से लगा हुआ है। भारत का पश्चिम बंगाल राज्य इसके दक्षिण में है। सिक्किम की आधिकारिक भाषाएं अंग्रेजी गौर का खर्च भाषा भूतिया ली बुद्धा हिंदी है और सिक्किम की राजधानी गंगटोक तथा सबसे बड़ा शहर गंगटोक है।
तो दोस्तों उम्मीद है इस लेख में आप जान गए होंगे की जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है ।
और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है तथा जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य सिक्किम है। उम्मीद है आपको भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है लेख जरूर पसंद आया होगा तो इसको सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।
Popular Posts –