एलोवेरा के नुकसान | Aloe Vera Side Effects in Hindi
एलोवेरा के नुकसान और Side Effects Of Aloe Vera – आज हम आपको “एलोवेरा के नुकसान” इस बारे में बताने जा रहे हैं। हमारी आज कि पोस्ट का टाइटल पढ़कर अधिकतर लोग हमें पागल समझ रहे होंगे, वो इसीलिए क्योंकि केवल 5 % लोग एलोवेरा के नुकसान क्या हैं इसके बारे में जानते हैं, बाकि के 95 % लोगो को केवल एलोवेरा के फायदों के बारे में पता हैं।
वास्तव में एलोवेरा हमारे शरीर और हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद ही हैं। एलोवेरा द्वारा त्वचा से जुड़े अनेक रोग दूर होते हैं। जिसके कारण एलोवेरा का इस्तेमाल अनेक प्रकार के सौंदर्य उत्पादों में किया जाता हैं।
एलोवेरा जूस पीने से बड़े बड़े रोग दूर हो जाते हैं। यहाँ तक की एलोवेरा के फायदों की बात करे, तो ये हमारी सुंदरता में चार चाँद लगा देता हैं। लेकिन जिस तरह किसी भी चीज की अति अच्छी नहीं होती, उसी प्रकार एलोवेरा का अधिक सेवन भी शरीर के लिए नुकसानदायक हो जाता हैं।
हम अपनी पोस्ट में आपको एलोवेरा से होने वाले नुकसान के बारे में बतायेगे। जिस तरह आपक एलोवेरा के फायदों के बारे में जानते हैं, उसी प्रकार आपको एलोवेरा के नुकसान के बारे में भी पता होना चाहिए। तो चलिए जाने Aloe Vera Side Effects in Hindi के बारे में।
इसे भी पड़े – गर्दन में दर्द की दवा, कारण और उपचार : Gardan Dard Ki Dawa
एलोवेरा के नुकसान (Aloe Vera Side Effects in Hindi)
1. दस्त लगना (Diarrhea) – एंथ्राक्विनोन और लैक्सेटिव तत्व मौजूद होने के कारण अधिक मात्रा में एलोवेरा के सेवन से दस्त होने लगते हैं। जिन लोगो को गैस और इरेटेबल बोवेल सिंड्रोम की समस्या हैं, वो लोग गलती से ही एलोवेरा का सेवन ना करे। ऐसे लोगो के लिए एलोवेरा का सेवन बहुत हानिकारक हैं।
2. दवाओं का असर कम करता हैं (educes the effect of drugs) – अगर आप किसी भी तरफ की दवा का इस्तेमाल कर रही हैं, तो एलोवेरा का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार परामर्श जरूर ले। क्योंकि एलोवेरा में लैक्सेटिव नामक एक तत्व पाया जाता हैं, यह तत्व शरीर में दवा को अवषोषित होने से रोकने लगता हैं। इस तरह दवा के साथ साथ एलोवेरा जूस पीने से आपके शरीर को दवा का कोई लाभ नहीं मिल पायेगा।
3. गर्भपात होना (Miscarriage) – एलोवेरा के नुकसान की बात करे तो, इसके अधिक मात्रा में सेवन से गर्भपात भी हो सकता हैं। जो औरते माँ बनने वाली हैं, वो एलोवेरा का सेवन कतई ना करे। एलोवेरा के सेवन से या तो उसका गर्भपात हो जायेगा या फिर बच्चे के जन्म में कोई जन्म दोष पैदा हो जायेगा। 12 साल से कम उम्र के बच्चो को भी एलोवेरा जूस नहीं देना चाहिए।
4. पोटेशियम का स्तर कम होना (Low level of potassium) – एलोवेरा का अगर आप गलत तरीके से अधिक सेवन कर लेती हैं, तो इससे आपके शरीर में पोटेशियम का स्तर कम हो जाता हैं। आपको बता दे कि शरीर में पोटेशियम का स्तर कम होने कमजोरी आने के साथ साथ दिल की धड़कन भी अनियमित होने लगती हैं।
दोस्तों आज हमने अपनी पोस्ट में एलोवेरा के नुकसान क्या क्या हैं, इस बारे में बताया। हमें उम्मीद हैं, कि हमारी आज की पोस्ट आपको बहुत पसंद आयी होगी। एलोवेरा के नुकसान के बारे में जानने के बाद, आपको एक बात समझ लेनी चाहिए, कि कोई चीज चाहे कितनी भी लाभकारी क्यों ना हो, लेकिन उस चीज की अति हमेशा हानिकारक होती हैं। पोस्ट के बारे में अपने विचार कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताये।
Disclaimer: All information are good but we are not a medical organization so use them with your own responsibility.
इसे भी पड़े – जानें 12 शुगर के लक्षण | शुगर का घरेलू इलाज