एलर्जी का इलाज और घरेलू नुस्खे लक्षण बचाव | Allergy problem in hindi
एलर्जी का इलाज | allergy treatment in ayurveda | एलर्जी का होम्योपैथिक इलाज |एलर्जी का देसी इलाज | एलर्जी का घरेलू इलाज इन हिंदी | allergy treatment in hindi
एलर्जी का इलाज क्या है : त्वचा, सांस और गले की एलर्जी (Gale Ki Allergy) का इलाज कैसे करे, आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं। आप चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन एलर्जी की समस्या से बच नहीं सकते। जिसका कारण हैं
प्रदूषित वातावरण और मिलावट युक्त खाना। आजकल वातावरण इतना अधिक प्रदूषित हो चूका हैं, कि उसमे अनेक प्रकार के कीटाणु मौजूद होते हैं। जब हम सांस लेते हैं, तब ये कीटाणु हमारी सांस की नली से होकर हमारे शरीर में फ़ैल जाते हैं।

ये कीटाणु हमारे शरीर को अनेक प्रकार से नुकसान पहुंचाते हैं। इनके कारण शरीर में इन्फेक्शन और एलर्जी जैसी अनेक बिमारीया हो जाती हैं। यही नहीं ये कीटाणु ही अस्थमा का कारण होते हैं। इनके कारण गले और फेफड़ो में सूजन भी आ जाती हैं। एलर्जी की समस्या को अक्सर लोग बहुत छोटा समझते हैं,
लेकिन अगर एलर्जी बढ़ जाये, तो इससे चर्म रोग भी हो सकता हैं। चर्म रोग को त्वचा की एलर्जी भी कहते हैं। त्वचा की एलर्जी में त्वचा पूरी लाल हो जाती हैं, और त्वचा को बार बार खुजाने का मन करता हैं। आज हम आपको Allergy in Hindi की अपनी पोस्ट में Allergy Ka Ilaj और Allergy Se Bachne Ke Upay के बारे में बतायेगे।
एलर्जी की समस्या को घरेलू नुस्खों द्वारा ठीक करना बहुत आसान हैं, लेकिन अगर आपको बार बार एलर्जी की प्रॉब्लम होती हैं, तो आपको एलर्जी के कारण का जानना बहुत जरुरी हैं। क्योंकि कभी कभी बार बार एलर्जी का होना, किसी बड़े रोग का लक्षण हो सकता हैं। कुछ लोगो को कुछ विशेष चीजों से एलर्जी होती हैं, आपको इस बात का पता होना चाहिए, कि आपकी त्वचा किन चीजों के प्रति संवेनदशील हैं। एलर्जी होने के कुछ विशेष कारण और लक्षणों के बारे में भी हम बतायेगे। तो चलिए जाने एलर्जी को कैसे ठीक करे।
Read Also – Coriander Meaning in Hindi & Health Benefits : हरा धनिया के फायदे
विषय-सूची
एलर्जी के कारण (Causes of allergies in hindi)
एलर्जी होने के अनेक कारण हैं। सभी लोगो में एलर्जी के कारण अलग अलग होते हैं, क्योंकि सबकी त्वचा अलग अलग चीजों के प्रति संवेनदशील होती हैं। एक शोध के अनुसार धरती पर मौजूद सभी चीजे एलर्जी का कारण हो सकती हैं। जिन चीजों से व्यक्ति को एलर्जी होती हैं, उन चीजों को एलर्जन कहते हैं। एलर्जी होने के कुछ विशेष कारण ये हैं –
1. प्रदूषण एलर्जी का एक बड़ा कारण हैं। आजकल पानी, खाने से लेकर हवा तक पूरी तरह प्रदूषित हो चुकी हैं। जिसके कारण एलर्जी की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही हैं।
2. आजकल खाना भी कैमिकल युक्त हो गया हैं। सभी सब्जी, दालों और फलो को कैमिकल द्वारा उगाया जाता हैं, जिसके चलते खाने से एलर्जी की प्रॉब्लम खूब हो रही हैं।
3. महिलाओं में एलर्जी की समस्या अधिक देखते को मिलती हैं। इसका कारण हैं, कैमिकल युक्त Beauty Products. महिलाएं अधिक सुन्दर दिखने के लिए अनेक प्रकार के सस्ते Beauty Products का इस्तेमाल करती हैं। जो पूरी तरह कैमिकल युक्त होते हैं। इसी लिए महिलाओं में त्वचा की एलर्जी अधिक देखने को मिलती हैं।
4. कीड़ो से भी एलर्जी होती हैं। घरो में अक्सर कॉकरोच, कीड़े और मक्खियाँ होने पर भी लोगो में एलर्जी होने लगती हैं।
5. वातावरण में अचानक आये बदलाब के कारण लोगो को एलर्जी हो जाती हैं। कुछ लोगो को बारिश आने से एलर्जी हो जाती हैं, तो कुछ लोगो को बारिश के बाद अचानक आने वाली धुप से एलर्जी होती हैं।
6. पराग कण फूलो में पाये जाते हैं। फूलो में पाये जाने वाले इन पराग कणों के कारण भी कुछ लोगो को एलर्जी हो जाती हैं।
7. धातु से भी कई लोगो को एलर्जी होती हैं। अक्सर नकली धातु से बने गहने पहनने से महिलाओ में एलर्जी होने लगती हैं।
8. आजकल लोग बीमार बहुत रहते हैं, जिसके चलते वे रेगुलर दवा का सेवन करते हैं। दवा का अधिक सेवन या किसी विशेष प्रकार की दवा से भी एलर्जी हो सकती हैं।
Read Also – किडनी रोग (किडनी की बीमारी) के लक्षण, उपचार | किडनी ख़राब होने के कारण, बचाव
एलर्जी के लक्षण (Symptoms of allergies) –
जिस प्रकार एलर्जी के अलग अलग कारण होते हैं, उसी प्रकार एलर्जी शरीर के अलग अलग हिस्से में होती हैं। एलर्जी के लक्षणों को जानने से आप समय से एलर्जी का इलाज करा सकते हैं। चलिए जाने शरीर के अलग अलग हिस्सों में होने वाली एलर्जी के लक्षणों के बारे में।
त्वचा की एलर्जी (Skin allergy) – त्वचा लाल पड़ना, त्वचा पर खुजली होना, त्वचा पर दाने निकलना।
फेफड़ों की एलर्जी (Lung allergy) – सांस लेने में तकलीफ, खांसी होना, अस्थमा।
दवा की एलर्जी (Medicine Allergy) – दवाईयों से भी एलर्जी होती हैं। दवाओं से एलर्जी शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती हैं, और इसके लक्षण भी अनेक हो सकते हैं।
नाक की एलर्जी (Nose allergy) – बार बार नजला झुकाम होना, नाक बंद पड़ना या नाक से पानी बहना।
आँख की एलर्जी (Eye allergy) – आँखे लाल होना, आँखों से पानी बहना, आँखों में जलन या खुजली होना।
शरीर की एलर्जी (Body allergy) – शरीर में खुजली होना, शरीर का लाल पड़ना, शरीर पर दाने निकलना।
Read Also –गर्दन में दर्द की दवा, कारण और उपचार : Gardan Dard Ki Dawa
घरेलू नुस्खों द्वारा एलर्जी ठीक करने के उपाय (Allergy Ka Ilaj)
1. एलर्जी में आराम पाने के लिए गर्म पानी में शहद और निम्बू पानी डालकर पियें। एलर्जी से होने वाले नजले झुकाम को ठीक करने के लिए सुबह खाली पेट निम्बू पानी पियें।
2. 300 मिलीलीटर गाजर के रस में 100 मिलीलीटर गाजर का और 100 मिलीलीटर चुकंदर का रस मिलाकर पीने से एलर्जी में आराम मिलता हैं।
3. रात को एक गिलास दूध में एक छुहारा और एक अंजीर उबाल कर पीने से लाभ होता हैं।
4. पुरानी से पुरानी एलर्जी को ठीक करने का ये सबसे बढ़िया नुस्खा हैं। 3 ग्राम हरिद्रा खण्ड चूर्ण में गिलोय का रस मिलाकर पीना चाहिए। ध्यान रहे गिलोय नीम वाला होना चाहिए।
5. नाक और त्वचा की एलर्जी को ठीक करने के लिए सुबह खाली पेट फल या सब्जी के रस में तीन, चार बून्द अरंडी के तेल की बुँदे डालकर पियें।
Read Also – 31 तरीके घर बैठे वजन कैसे कम करें | Weight Loss Tips In hindi
आयुर्वेदिक एलर्जी की दवा (Ayurvedic Allergy Medicine)
1. त्वचा की एलर्जी को ठीक करने के लिए हल्दी से बनी हरिद्रा खंड का इस्तेमाल करे। हरिद्रा खंड के सेवन से त्वचा की एलर्जी दूर होती हैं।
2. रात को सोने से पहले निम्बू के रस में नारियल का तेल मिलाकर त्वचा पर लगाये और सुबह उठ कर नीम के पानी से त्वचा को धो ले। इससे त्वचा की एलर्जी सही हो जायेगी।
4. नाक और सांस की एलर्जी को ठीक करने के लिए शुद्ध घर में बना या अच्छी कंपनी के च्यवनप्राश का सेवन करे।
5. अगर आपको बार बार नाक की एलर्जी होती हैं, तो ये घरेलू नुस्खा अपनाये। एक चम्मच शहद में 2 चम्मच आवंले और एक चम्मच गिलोय का रस मिलाकर सुबह खाली चाटे। ये घरेलू नुस्खा कुछ दिनों तक अपनाने से नाक में बार बार एलर्जी की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
Read Also –Coriander Meaning in Hindi & Health Benefits : हरा धनिया के फायदे
एलर्जी से कैसे बचे (Allergy Se Bachne Ke Upay)
1. एलर्जी से बचने के लिए सबसे पहले ये पता करे आपको किन किन चीजों से एलर्जी हैं।यह बात जानने के बात जिन चीजों से आपको एलर्जी हैं, उनसे दूर रहे।
2. आपका घर ऐसा होना चाहिए, कि उसमे सूरज की रौशनी और हवा जरूर आये।
3. गर्म के बाद ठंडा और ठंडे के बाद एकदम से गर्म पानी ना पियें।
4. सोने वाले कपड़ो जैसे रजाई, चादर, कम्बल को समय समय पर धोये और धुप भी लगाए।
5. घर की अच्छी तरह सफाई करे। जाले और किट पतंग घर में ना रहे।
6. अपने घर के आस पास और घर के अंदर पूरी तरह से सफाई रखे। गन्दगी एलर्जी का कारण हैं।
7. जिन चीजों को खाने से आपको एलर्जी होती हैं, उन चीजों को गलती से भी ना खाये।
8. धुप में जाते समय चश्मे का इस्तेमाल करे। धूल मिट्टी से बचने के लिए अपने मुँह पर कपडा भी बाँधे।
9. पालतू जानवरो से एलर्जी हैं, तो उसने दूर रहे।
10. जिन फूलो के पराग कणों से आपको एलर्जी होती हैं, उन फूलो को अपने घर में ना लगाए।
दोस्तों आज हमने आपको Allergy in Hindi की अपनी पोस्ट में एलर्जी से बचने के उपाय और एलर्जी के इलाज के बारे में बताया। हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आपको जरूर लाभ होगा। आपको हमारी पोस्ट पढ़कर कैसा लगा और इस पोस्ट का आपने किस प्रकार लाभ उठाया, हमें कमेंट करके जरूर बताये। कमेंट करने के लिए पोस्ट के निचे बने कमेंट बॉक्स में जाये। अपने दोस्तो के साथ ये जानकारी शेयर करना ना भूले।
Disclaimer:–
All information are good but we are not a medical organization so use them with your own responsibility. |
Read Also –